Betul Update : 2 हजार बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा, मानव श्रृंखला बनाकर लहराए रंगीन पेपर, तिरंगे के रंगों को प्रदर्शित किया

Betul Update : हर घर तिरंगा अभियान को लोकप्रिय बनाने बैतूल पुलिस कई तरह के जतन कर थी है। इसी सिलसिले में पुलिस परेड ग्राउंड में विशाल भारत का मानव श्रृंखला के माध्यम से चित्र प्रदर्शित किया गया। जिसमें 2,000 से अधिक स्कूली छात्रों ने बैठकर अपने हाथों में रंगीन पेपर लेकर भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया। इसे ड्रोन कैमरे से शूट किया गया। इसकी झांकी आसमान से देखते ही बनती है। करीब 75 मीटर लंबे इस नक्शे में पूरा देश चित्रित किया गया था। इस मौके मे शहर के सभी बड़े शासकीय और प्राईवेट स्कूल के बच्चे ,शिक्षक शामिल हुए।
इसके पहले पुलिस परेड ग्राउंड पर 50 पुलिस कर्मियों ने 75 की आकृति बनाई थी। मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हुए कर्मी इस दौरान हाथो में तिरंगा लेकर उसे लहराते रहे। इसे यातायात विभाग के ड्रोन कैमरे से शूट किया था। इसके पहले पुलिस कर्मियों ने हेलीपेड पर इसी तरह 20 गुना=30 मीटर लंबा तिरंगा बनाकर उसे ड्रोन कैमरे से शूट किया था। पुलिस कर्मी इस अभियान के तहत थाना और अनुभाग स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे है। मोटरसाइकिल रैली, नाव पर तिरंगा फहराने के अलावा वे सांपना बांध पर भी मानव श्रृंखला बना चुके है।