Cricket Update : टीम India में Dhoni की वापसी ! मेंटर के तौर पर Asia Cup और T20 वर्ल्ड कप से जुड़ेंगे, BCCI ने किया ऐलान

Cricket Update : BCCI ने घोषणा की है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में बतौर मेंटर टीम इंडिया से जुड़ेंगे। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान BCCI के इस ऐलान से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस में एक अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है.
टीम India में Dhoni की वापसी
प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी को एक क्रिकेट रणनीति विशेषज्ञ के रूप में देखते हैं क्योंकि भारत ने महेंद्र सिंह धोनीके नेतृत्व में क्रिकेट के तीन प्रारूपों में ट्राफियां जीती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में तीनों टी20 वर्ल्ड कप, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। अब टीम इंडिया को मैदान के बाहर उनके दिमाग का फायदा मिलेगा साथ ही महेंद्र सिंह धोनी जैसा मनमौजी खिलाड़ी अगले दो बड़े टूर्नामेंट में मेंटर के तौर पर टीम में शामिल होगा।
महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहता है BCCI महेंद्र सिंह धोनी भारत की पहली टी20 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान थे। उन्होंने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। अगले वर्ष उन्हें टी 20 विश्व कप के लिए कप्तान के रूप में चुना गया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीता।
ऐसा माना जाता है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए रणनीति तैयार करने के अपने अनुभव को देखते हुए उन्हें इस भूमिका के लिए चुना गया होगा। महेंद्र सिंह धोनी महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट जीतना जानते हैं।