Gold Price Today : दिवाली और धनतेरस के पहले सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने क्या हे सोने के नए रेट

Gold Price Today: अक्टूबर के महीने की शुरुआत त्योहारों से हुई है और इस महीने का अंत भी त्योहारों के साथ होगा। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप धनतेरस या दीपावली पर सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अहम खबर है। BankBazaar.com के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 48,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 51,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
सोने की कीमतों में गिरावट
(Bhopal Gold Price Today) भोपाल के सर्राफा बाजार में कल (22K सोना) 22 कैरेट सोना 48,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जो आज 48,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकेगा. जबकि (24K सोना) 24 कैरेट सोना कल 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। जिसे आज 51,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जाएगा। यानी कुल मिलाकर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है.
Gold Price Today : दिवाली और धनतेरस के पहले सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने क्या हे सोने के नए रेट
चांदी की कीमत भी घटी
BankBazaar.com के मुताबिक चांदी की बात करें तो भोपाल सर्राफा बाजार में गुरुवार को जो चांदी 67,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह आज शुक्रवार को 66,500 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकेगी. यानी कुल मिलाकर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

कैसे जानें सोने की शुद्धता
(अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750. ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं है, और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।