Maruti Eeco: मारुती ने लांच कर दी अपनी सस्ती दमदार माइलेज वाली ये कार,जानिए फीचर्स

Maruti Eeco:Maruti Suzuki ने भारत में अपडेटेड Eeco MPV को लॉन्च कर दिया है। नई Maruti Eeco को 13 वेरिएंट ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। नई इको वैन अब 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन, कार्गो,टूर और एम्बुलेंस वर्जन में उपलब्ध है।

ये भी पढ़िए :Electric Bike : तबाही मचाने आ रही है यह किलर लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक, पैसो की होगी बचत एक बार चार्ज करने पर चलेगी 150 km

2022 Maruti Eeco का इंजन

2022 Maruti Eeco का सबसे खास अपडेट इसका 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। यह इंजन अधिक पावरफुल और अधिक माइलेज देने वाला है। यही इंजन Maruti Suzuki Baleno, Swift और Dzire के साथ भी मिलता है। यह 6000 rpm पर 80.76 PS की पावर और 3000 rpm पर 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

2022 Maruti Eeco का माइलेज

कंपनी के मुताबिक नई ईको का पेट्रोल वर्जन 25% अधिक फ्यूल एफिशिएंट है। यह लगभग 20.20 किमी/लीटर तक माइलेज देता है। वहीं इसका Eeco S-CNG वर्जन 29% अधिक फ्यूल एफिशिएंट है। यह 27.05 km/kg तक माइलेज देता है।

ये भी पढ़िए :Mahindra Cars: Mercedes जैसी लुक वाली इस सस्ती suv के सामने scorpio भी फेल,कीमत भी 10 लाख से कम

2022 Maruti Eeco के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें इंजन इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स और विंडो के लिए चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

2022 Maruti Eeco की कीमत

नई Maruti Eeco को भारतीय बाजार में 5.10 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किए गया है। इसके CNG मॉडल की कीमत 6.23 लाख रुपये से शुरू होती है। ध्यान रहे यह कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *