MG MINI :ये कंपनी जल्द लॉन्च करने जा रही सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार;Tata Tiago Ev को देगी टक्कर

MG MINI :भारतीय बाजार में लग्जरी कारों की बिक्री करने वाली MG अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ईवी को लेकर पहले भी खबरें आ चुकी हैं। वहीं इस कार को एक बार फिर स्पॉट किया गया है. इस छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक की मदद से कंपनी अपने EV सेगमेंट को मजबूत करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह MG की एक मिनी इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कार होगी। यह ई-कार सिर्फ 3 मीटर लंबी होगी।

इसे भारतीय बाजार में अगले साल के पहले 6 महीने यानी 2023 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। MG की यह इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर आधारित होगी। E230 के रूप में भी जाना जाता है। इसे इसी साल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसके मॉडल में भारतीय कंडीशन के हिसाब से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़िए :New Mahindra Bolero SUV महिंद्रा की नम्बर 1 सेलिंग गाड़ी नई बोलेरो के सामने इनोवा क्रिस्टा और टाटा सफारी भी भरेगी पानी

MG MINI इलेक्ट्रिक कार की विशेषताएं
MG ने घोषणा की है कि वह चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले भारत में एक नया एंट्री-लेवल EV लाएगी। नए मॉडल को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसकी बैटरी लोकल कंडीशन के हिसाब से तैयार की जाएगी। इलेक्ट्रिक कार बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई हाई-एंड फीचर्स के साथ आएगी। खास बात यह है कि इसकी लंबाई 2.9 मीटर ही होगी। यानी यह मारुति की ऑल्टो की से छोटी होगी।

MG MINI :ये कंपनी जल्द लॉन्च करने जा रही सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार;Tata Tiago Ev को देगी टक्कर

Brezza, Vitara, Creta, Nexon को टक्कर देने आ रही ये नई SUV; हाइब्रिड इंजन से होगा लैस
MG MINI मिनी इलेक्ट्रिक कार की विशेषताएं
MG मिनी इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 2010mm का होगा। इसके इंडोनेशियाई मॉडल में 12 इंच के स्टील के पहिये हैं। हालांकि, EV के भारतीय मॉडल में अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। इसका हाल ही में देखा गया मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव वाहन है। इसमें टेलगेट पर एक व्हील भी लगा है, जो ग्लोबल मॉडल में उपलब्ध नहीं है। इस कार में 20kWh से 25kWh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 150 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट भी 200 से 300 किमी की रेंज देंगे।

ये भी पढ़िए :115cc इंजन के साथ Bajaj Platina 110 ABS का New Version हुआ लांच माइलेज ने कर दी सबकी छुट्टी कीमत मात्र इतनी

टाटा टियागो EV का होगा मुकाबला
माना जा रहा है कि MG की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, इसका मुकाबला टाटा टियागो इलेक्ट्रिक से हो सकता है। हाल ही में Tata ने Tioga EV लॉन्च की है, जो देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। Tioga EV सिंगल चार्ज पर 315 किमी की रेंज ऑफर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *